Site icon SoulMete

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ताउम्र के लिए डूबे केसरिया इश्क़ में, शादी के बंधन में बंधे ,आलिया ने शेयर की पहली तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ताउम्र के लिए डूबे केसरिया इश्क़ में, शादी के बंधन में बंधे ,आलिया ने शेयर की पहली तस्वीरें

[ad_1]

कभी क्रश से शुरू हुई यह प्रेम कहानी, आज अंजाम पर आ पहुंची है, जी हाँ, रणबीर कपूर को लेकर कभी आलिया भट्ट ने कहा था कि उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है, हमेशा से। उस वक़्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कभी साथ काम नहीं किया था, लेकिन मेरा मानना है कि इसी को तो कहते हैं संयोग और जोड़ियां तो यूं ही बनती है, तभी तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, क्रश से शुरू होकर, ब्रह्मास्त्र फिल्म तक जा पहुंची और फिर दोनों का एक दूसरे के दिल पर, प्यार का ऐसा जादू छाया कि दोनों आख़िरकार 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे के हमेशा हो गए।  जी हाँ, हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक और प्रेम कहानी, आज अंजाम तक पहुँच गई है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अंतत : शादी कर ली है और मैं तो यह महसूस कर पा रही हूँ कि उनके फैंस इस खास मोमेंट को हमेशा ही संजो कर रख लेने में यकीन करेंगे।

Source : Instagram I @aliaabhatt

आलिया भट्ट ने यूं ही लिखी है प्यार की अपनी प्रेम कहानी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की अपनी पहली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बड़ी ही प्यारी सी प्रेम कहानी लिखी है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है।

Source : Instagram I @aliaabhatt

उन्होंने लिखा है

अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच, अपने फेवरेट स्पॉट पर हमने अपने पांच साल के रिश्ते को नया नाम दिया है। हम अब शादीशुदा हैं।

हमने एक साथ बहुत सारी यादें संजोयी है, आगे और भी सारी सजायेंगे और मैं इसके लिए अब इंतजार नहीं कर सकती, हम एक साथ हँसेंगे, रोयेंगे, एक दूसरे के साथ प्यार, हंसी, शान्ति, मूवी नाइट्स, हल्के फुल्के झगड़े और उन सबके बीच चाइनीज खाना और वाइन एन्जॉय करेंगे।

Source : Instagram I @aliaabhatt

लगातार मीडिया से आंक-मिचौनी खेलते हुए, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बांद्रा के वास्तु अपार्टमेंट में, अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच शादी कर ली और अपने प्यार पर एक मुहर लगा दी है।

शादी में सबसे ज्यादा खुश नजर आयी हैं तो माँ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर, जो कबसे रणबीर कपूर की शादी का सपना देख रहे थे, इस मौके पर कई खास दोस्तों में करण जौहर, अयान मुखर्जी, लव रंजन, आकांक्षा रंजन तो शामिल हुए ही, भट्ट परिवार से सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट और महेश भट्ट, दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। आदर जैन और उनका परिवार भी शामिल हुआ।

Source : Instagram I @aliaabhatt

मैं तो वाकई में आलिया और रणबीर की इस प्रेम कहानी को एक और नयी शुरुआत मानती हूँ, आज के दिन को बहुत शुभ मानती हूँ कि आज से दोनों एक और नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, मैं उनके तमाम फैंस की तरफ से उन्हें शादी की खूब बधाई देना चाहती हूँ।



[ad_2]
Source link

Exit mobile version